पिछले वर्ष मार्च अप्रैल में रेलवे में करीब डेढ़ लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि सितंबर 2019 तय की गई। परंतु अभ्यार्थी आज करीब डेढ़ साल बाद भी परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे। अभी हाल ही में रेलवे के मुख्य अधिकारी द्वारा ये जानकारी की दी गई कि रेलवे के इन पदों के लिए परीक्षा 15 दिसंबर 2020 से आयोजित की जाएगी।
रेलवे ने मार्च 2019 में करीब 1,10,000+ पदों पर ग्रुप-डी और 35000+ पदों पर एनटीपीसी के लिए भर्ती निकाली थी। जिसके लिए करीब 1.2 करोड़+ छात्रों ने आवेदन किया था। जिनके लिए परीक्षा दिसंबर 2020 में होनी तय हुई हैं। हालांकि हम इस बात पर पूरी तरह विश्वास नहीं कर सकते। रेलवे द्वारा पहले भी कई बार इन परीक्षाओं की तिथि घोषित की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा नहीं हो सकी।
बहरहाल अभी के लिए हम ये मानकर चलते है कि परीक्षा दिसंबर में आयोजित हो जाएगी।

0 Comments