जनवरी में हुई यूपीएसएसएससी की परीक्षा के परिणाम के लिए लाखो अभ्यार्थी पिछले 7 महीनों से इंतजार कर रहे हैं परंतु अभी तक परीक्षा परिणाम के बारे में कोई भी सूचना आयोग द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षाएं आयोजित कराने में दुनिया का सबसे बेकार बोर्ड है। आयोग द्वारा शायद किसी भी परीक्षा का आज तक सही तरीके से संपन्न करने का कार्य नहीं किया गया है। 2016 की एक भर्ती प्रक्रिया आज तक आयोग में पेंडिंग में पड़ी हुई है। इस हिसाब से अभ्यर्थियों को 2-3 साल का इंतजार करना पड़ेगा जोकि इन युवाओं के द्वारा संभव नहीं है।
एक बात मेरी समझ से बाहर है कि जब किसी परीक्षा को समय से आयोजित नहीं कराया जाता, उनका परिणाम समय से घोषित नहीं किया जाता तो ये आयोग वाले पूरे साल करते क्या है?
खैर छोड़िए, हमे बस इतना चाहिए कि इन युवाओं को समय से रोजगार मिले, इनका परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो।
0 Comments